अल क़ायदा प्रमुख जवाहिरी ने दी सौदी अरेबिया को धमकी

zawahiri

सौदी अरेबिया के राजघराने की आलोचना करके अल कायदा प्रमुख अयमन अल जवाहिरी ने सौदी पर हमले करने की धमकी दी। केवल सौदी ही नहीं, बल्कि इस्रायल और पश्चिमी देशों पर भी हमले चढ़ाये जायेंगे, ऐसा जवाहिरी ने कहा है। दो हफ़्ते पहले, सौदी ने ४३ आतंकवादियों को मृत्युदंड की सज़ा दी थी। इस पृष्ठभूमि पर, अल कायदा प्रमुख ने सौदी के स्थानों को लक्ष्य बनाने के आदेश अपने आतंकवादियों को दिये हैं।

अल कायदा ने जवाहिरी की ध्वनिफीत प्रकाशित की है। सात मिनटों की इस ध्वनिफीत में अल कायदा प्रमुख ने दुनियाभर के अपने आतंकवादियों तथा समर्थकों को सौदी पर हमले करने के आदेश दिये हैं। सौदी राजघराने से संबंधित स्थानों को लक्ष्य बनायें, ऐसा जवाहिरी ने कहा है। सौदी का राजघराना ‘सौदी को भ्रष्ट कर रहा है’, ऐसी आलोचना भी अल कायदा प्रमुख ने की।

सौदी पर हमले के आदेश देते हुए जवाहिरी ने इस्रायल और पश्चिमी देशों पर भी हमले करने का आवाहन किया है। इन देशों पर हमले हुएँ, तो सौदी को बड़ा झटका लगेगा ऐसा दावा अल कायदा प्रमुख ने किया है। गत चार महीनों में जवाहिरी की प्रकाशित हुई यह दूसरी ध्वनिफीत है।

२ जनवरी को सौदी ने ४७ लोगों को मृत्युदंड की सज़ा दी थी। उनमें अल कायदा के ४३ आतंकवादी तथा समर्थक भी थे। सौदी के ईंधन प्रकल्पों पर हमले करने का षड्यंत्र रचने तथा राजघराने के सदस्यों का ख़ून करने की योजना बनाने के इल्ज़ाम पर सौदी ने इन आतंकवादियों को मृत्युदंड दिया था। इस पृष्ठभूमि पर, सौदी की कार्रवाई को प्रत्युत्तर देने के लिए जवाहिरी ने, अपने आतंकवादी सौदी पर हमले करेंगे, ऐसी धमकी दी हुई दिखायी देती है।

अल कायदा के आतंकवादियों के साथ साथ सौदी ने ‘अल-निम्र’ इस शियापंथियों के धार्मिक नेता को भी मृत्युदंड दिया था। उसपर सौदी के विरोध में ईरान में प्रचंड आग भडकी थी। ईरान में, क्रुद्ध समूह ने सौदी के दूतावास पर हमला करके आग लगायी थी। उसके बाद सौदी ने ईरान के साथ रहनेवाले राजनैतिक संबंध तोड़ दिये थे। सौदी के बाद अन्य अरब मित्रदेशों ने भी यही भूमिका अपनायी थी। ईरान के ‘रिव्हॉल्युशनरी गार्ड्स’ के कमांडर ने – सौदी के शासन का तख़्ता पलट दिया जायेगा, ऐसी चेतावनी भी दी थी।

सौदी और ईरान के बीच के इस तनाव पर भी अल कायदा प्रमुख जवाहिरी ने टिप्पणी की है। दोनों देश आखात प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए दौड़ लगा रहे हैं, ऐसी आलोचना भी जवाहिरी ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.