अफ़गानियों का अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष पर भरोसा नहीं रहा – अमरिका में नियुक्त अफ़गान राजदूत का बयान

Adela-Razवॉशिंग्टन – ‘राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने जिस तरह अफ़गानिस्तान से सेना की वापसी की, उसके बाद किसी एक भी अफ़गान नागरिक का अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष पर भरोसा नहीं रहा। इसके आगे अफ़गान नागरिक किसी भी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष पर भरोसा नहीं करेंगे’, ऐसी तीखी आलोचना अमरीका में नियुक्त अफ़गान राजदूत अदेला राज़ ने की है। लेकिन, अमरिकी नागरिक और सेना ने अफ़गानिस्तान के लिए किए हुए बलिदान के लिए अफ़गान जनता उतनी ही कृतज्ञ होने का बयान राज़ ने अमरिकी वृत्तसंस्था को दिए साक्षात्कार के दौरान किया है।

क्या अमरीका अब भी वैश्‍विक लोकतंत्र का नेतृत्व करनेवाला देश है? इस सवाल पर राजदूत राज़ ने फटकार लगाई। ‘बीते बीस वर्षों से अमरीका ने अफ़गानिस्तान में लोकतंत्र स्थापित करने की कोशिश की। अफ़गान जनता ने भी इस बात का विश्वास नहीं किया और इसके लिए संघर्ष भी किया। लेकिन, जब अमरीका ने तालिबान के साथ बातचीत शुरू की तब अफ़गानियों के मन में अमरीका के नेतृत्व का भरोसा कम हुआ’, इन शब्दों में राजदूत राज़ ने अमरीका ने तालिबान के साथ दोहा में किए समझौते पर तमाचा जड़ा।

Afghna-people-Razइसके साथ ही अश्रफ गनी का अफ़गानिस्तान से भाग खड़ा होना पहले ही तय था, यह आरोप भी राजदूत राज़ ने लगाया। इसके साथ ही बायडेन प्रशासन को अफ़गान लड़कियों और महिलाओं के अधिकारों की परवाह ना होने की बात उनकी नीति से स्पष्ट हो रही है, यह आरोप अफ़गान राजदूत ने लगाया। इसके लिए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और रक्षाबलप्रमुख जनरल मार्क मिले ने अफ़गानिस्तान से सेना वापसी के मुद्दे पर किए बयानों पर उन्होंने ध्यान आकर्षित किया। अमरीका विश्‍व की रक्षा नहीं कर सकती, ऐसा कहकर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने सेना वापसी का समर्थन किया था।

इसी बीच, तालिबान द्वारा अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा करके एक महीना पूरा हुआ है। लेकिन, विश्‍वभर में नियुक्त अफ़गानिस्तान के राजदूत तालिबान का नेतृत्व अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं। अफ़गानिस्तान पर तालिबान का कब्ज़ा पूरी तरह से अवैध है, ऐसा विश्‍वभर के अफ़गान राजदूतों का कहना है। अदेला राज़ ने भी ड़टकर कहा कि, तालिबान का वे नेतृत्व नहीं स्वीकारेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.