अफगानिस्तान के सुरक्षा सलाहकार भारत की यात्रा पर

नई दिल्ली – भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहीब इनके बीच बातचीत हुई है| यह बातचीत करने के लिए अफगान सुरक्षा सलाहकार भारत की यात्रा पर थे| इस बातचीत के दौरान अफगानिस्तान की सुरक्षा के लिए सबसे अधिक अहमियत दी जाने की बात कही जा रही है| अफगानिस्तान में तालिबान की आक्रामकता बढ रही है तभी यह देश दुबारा इस आतंकी संगठन के कब्जे में जाने का डर जताया जा रहा है| इस पृष्ठभुमि पर अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से की बातचीत ध्यान आकर्षित करनेवाली साबित होती है|

हमदुल्ला मोहीब इन्होंने अजित डोवल से भेंट करके शुक्रवार के दिन द्विपक्षीय चर्चा की| इस चर्चा के पहले अफगानिस्तान के संबंधी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने किए विधान विश्‍लेषकों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे| अफगानिस्तान की सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ अमरिका उठा नही सकती| इस फ्रंट पर भारत, रशिया और पाकिस्तान जैसे देश भी अमरिका की सहायता कर सकते है, यह ट्रम्प ने कहा था| साथ ही भारताने अफगानिस्तान में लायब्ररी का निर्माण किया है, लेकिन इस युद्ध से झूज रहे देश में लायब्ररी का इस्तेमाल कौन करेगा, यह सवाल ट्रम्प ने उपस्थित किया था| अफगानिस्तान की सुरक्षा के लिए भारत ज्यादा योगदान दे, यह सुझाव ट्रम्प रख रहे है, ऐसा इस दौरान स्पष्ट हुआ है| इसे उत्तर देते समय भारत के विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान के विकास के लिए भारत अहम योगदान दे रहा है, इसका एहसास कराया|

हमदुल्ला मोहीब इन्होंने भी भारत ने अफगानिस्तान को आर्थिक सहायता की आपुर्ति करने पर कृतज्ञता व्यक्त की| लेकिन इनके इस भारत यात्रा के पहले अमरिकी लष्कर के वरिष्ठ अधिकारी ने अफगानिस्तान की यात्रा करके राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी इनकी भेंट की थी| इस वजह से अफगानिस्तान में काफी बडी उथल पुथल होती दिखाई दे रही है| साथ ही इस में भारत की भूमिका भी अहम रहेगी, यह संकेत हमदुल्ला मोहीब और अजित डोवल इनके भेंट से प्राप्त हो रहे है| मोहीब इनकी इस भेंट की पृष्ठभुमि पर अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष हमीद करजाई और अमरिका ने अफगानिस्तान के लिए नियुक्त किए विशेष दुत खलिलझाद भी भारत पहुंच रहे है|

इस वजह से अफगानिस्तान की ओर विश्‍व भर के निरिक्षकों का ध्यान केंद्रीत हुआ है| कुछ दिनों से तालिबान के प्रतिनिधि भी कई देशों के साथ चर्चा कर रहे है| इन तालिबानी नेताओं ने रशिया, ईरान और पाकिस्तान की यात्रा करके अफगानिस्तान के भविष्य के मुद्देपर चर्चा की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.