दुनियाभर में चौबीस घंटों में कोरोना के ९९ हज़ार नये मरीज़

ब्रुसेल्स/बर्लिन, (वृत्तसंस्था) – कोरोनावायरस के कारण पिछले चौबीस घंटों में दुनियाभर में पाँच हज़ार से भी अधिक लोगों की मृत्यु हुई होकर, एक दिन में ९९ हज़ार से अधिक नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। युरोप में इस संक्रमण के सर्वाधिक १७,५९,६३० मरीज़ हैं। शनिवार के दिन उसमें बीस हज़ार से अधिक नये कोरोनाबाधितों की वृद्धि हुई। ऐसा होने के बावजूद भी युरोप के प्रमुख देशों ने आर्थिक कारणों से लॉकडाउन हटाने का निर्णय किया दिखायी दे रहा है। जर्मनी ने तो, कोरोना की महामारी का फ़ैलाव हो रहा होने के बावजूद भी, फुटबॉल की मॅचेस का आयोजन करने की घोषणा केली आहे.

दुनियाभर में कोरोनावायरस से कुल ३,०९,७७० लोगों की जानें गयीं होकर, इनमें अमरीका के ८८,५९८ और युरोप के १,६१,३५५ मृतकों का समावेश है। गत चौबीस घंटों में अमरीका में इस संक्रमण से १,६८० लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, शनिवार के दिन युरोप में इस महामारी से १,६९६ लोगों की जान गयी होकर, इनमें ब्रिटन के ४६८, इटली के २४२, फ्रान्स के १०४ और स्पेन के १०२ मृतकों का समावेश है। जर्मनी में गत चौबीस घंटों में ७३ लोगों ने दम तोड़ा है।

अपने देश में कोरोना के मृतकों की संख्या में गिरावट आयी होने का दावा युरोपिय देश कर रहे हैं। ऐसा होने के बावजूद भी, पिछले चार दिनों में युरोप में कोरोनाग्रस्तों की संख्या बढ़ी दिखायी दे रही है। ब्रिटन में एक ही दिन में इस संक्रमण के ३,४५० नये मरीज़ पाये गए हैं। वहीं, फ्रान्स में ९३३, इटली में ७८९, जर्मनी में ७२४ और स्पेन में ५१५ नये मरीज़ एक ही दिन में दर्ज़ हुए होने की जानकारी जॉन हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने दी। कुछ युरोपिय देशों ने लॉकडाउन के नियम शिथिल करने के बाद यह बढ़ोतरी हुई है, यह बात इस अमरिकी विश्वविद्यालय ने दर्ज़ की है।

ऐसी परिस्थिति में भी, युरोपिय देशों ने लॉकडाउन के नियम शिथिल करने के अथवा लॉकडाउन पूरी तरह हटाने के फ़ैसलें किये हैं। इटली ने लॉकडाउन के नियम शिथिल करने की, गत दस दिनों में तीसरी बार घोषणा की। ग्रीस ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ५०० समुद्रीकिनारें खुले करने की घोषणा की है। वहीं दो महीनों के अवकाश के बाद जर्मनी ने देश में फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की है। स्पेन ने इससे पहले ही फुटबॉल मैचेस को मंज़ुरी दी होकर, कुछ अग्रसर टीमों ने प्रॅक्टिस भी चालू की है। हंगेरी सोमवार से क्रमश: लॉकडाउन पीछे लेनेवाला है। वहीं, स्लोव्हाकिया ने अपना देश कोरोनामुक्त हुआ होने की घोषणा की है।

कोरोना का संक्रमण तेज़ी से बढ़ने का ख़तरा मोलकर युरोपीय देश लॉकडाऊन हटा रहे हैं। उसके पीछे आर्थिक कारण दिखायी देता है। युरोपीय देशों की अर्थव्यवस्था कोरोनावायरस की महामारी के कारण प्रचंड दबाव में आयी होकर, अपनी अर्थव्यवस्था को सँवारने के लिए लॉकडाऊन हटाना अनिवार्य होने के खुलासे, युरोपीय देशों द्वारा दिये जा रहे हैं। कोरोना की महामारी इतनी जल्दी ख़त्म नहीं होगी, ऐसा जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने ज़ोर देकर कहा है। इस कारण, इस संक्रमण के साथ जीने की कुशलता हमें आत्मसात करनी होगी, ऐसी सलाह भी कुछ अर्थतज्ञ दे रहे हैं। युरोपीय देश लॉकडाऊन के संदर्भ में ले रहें निर्णय के पीछे यह अनुमान दिखायी देता है। लेकिन इस निर्णय के भयंकर परिणाम जल्द ही सामने आयेंगे, ऐसी चेतावनी वैद्यकीय क्षेत्र के विशेषज्ञ दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.