अफ़गानिस्तान के गज़नी में तालिबान के हमलों में ८ की मौत

Morters-attack-talibanकाबुल – अफ़गानिस्तान के गज़नी शहर में नव अबाद के रिहायशी इलाकों को लक्ष्य करने के लिए तालिबान ने किए मॉर्टर्स हमले में आठ लोग मारे गए हैं। इन हमलों के कुछ ही घंटे बाद कंदहार में बम विस्फोट हुआ। इस वारदात में ३० से अधिक घायल हुए हैं। बीते तीन महीनों के अंतराल में अफ़गानिस्तान में तालिबान के जारी हमलों में ५० प्रतिशत बढ़ोतरी हुई हैं।

रविवार शाम के समय गज़नी के नव अबाद इलाके में तालिबान ने मॉर्टर्स के हमलें किए। इन दो मॉर्टर्स का रिहायशी इलाके में विस्फोट हुआ। इनमें आठ लोग मारे गए और सात से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन हमलों के बाद नागरिकों ने इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में भीड़ की थी। इसके बाद तालिबान ने कंदहार में किए बम विस्फोट में ३० लोग घायल हुए।

Morters-attack-talibanइसी बीच, अफ़गानिस्तान के सुरक्षा बल और तालिबान का संघर्ष ड़रावने तरीके से बढ़ रहा है। अफ़गानिस्तान के कंदहार और नज़दीकी ज़िलों में तालिबान जोरदार आतंकी हमलें कर रहा है। इन हमलावर आतंकियों को रोकने के लिए अफ़गान सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई का नेतृत्व अफ़गानिस्तान के सेनाप्रमुख जनरल यासिन झिया कर रहे हैं।

अफ़गानिस्तान के हेल्मंड में संघर्ष की मात्रा कम हुई है। लेकिन, कंदहार में अभी भी सुरक्षा बल और तालिबान के बीच जोरदार संघर्ष जारी है। इस हिंसा में कई घरों का नुकसान हुआ है। हज़ारों की संख्या में नागरिक विस्थापित हुए हैं। यह हिंसा ऐसी ही जारी रही, तो अफ़गानिस्तान-तालिबान शांतिवार्ता के लिए ख़तरा निर्माण होगा, यह ड़र अफ़गानिस्तान स्थित अमरीका और नाटो के कमांडर जनरल स्कॉट मिलर ने व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.