अफ़गानिस्तान में २४ घंटों में ५७२ आतंकियों को मार गिराया गया

  • तालिबान ने किया कुंदूज़ और सार-ए-पुल की राजधानी पर कब्ज़ा
  • राजधानी काबुल पर अमरीका के ‘एफ-१६’ की गश्‍त

काबुल – अफ़गान सेना ने बीते चौबीस घंटो में किए हमलों में तालिबान के ५७२ आतंकी मार गिराए हैं। इनमें अफ़गान सेना के हवाई हमलों का भी समावेश है। इसी बीच अमरीका के ‘बी-५२ बॉम्बर्स’ ने लगातार दूसरे दिन कुछ प्रांतों में हवाई हमले किए होने की खबरें हैं। साथ ही राजधानी काबुल की हवाई सीमा में अमरीका के ‘एफ-१६’ लड़ाकू विमानों ने लगातार गश्‍त जारी रखी होने का दावा किया जा रहा है। कुंदूज़ और सार-ए-पुल प्रांत की राजधानी पर तालिबान ने कब्ज़ा किया और इसके बाद अमरिकी लड़ाकू विमानों का लगातार काबुल पर उड़ान भरना अलग ही संकेत दे रहे हैं। अमरीका ने तालिबान पर भीषण हमले करने की तैयारी जुटाना शुरू किया होने का दावा माध्यम कर रहे हैं।

अफ़गानिस्तान के कब्ज़ा किए गए क्षेत्र में तालिबान ने क्रौर्य का प्रदर्शन करना शुरू किया है। गज़नी प्रांत के कुछ हिस्से एवं बड़ाखशान और तखर प्रांतों से तालिबानी आतंकी १२ वर्ष से अधिक उम्र की लड़कीयों एवं विधवा महिलाओं को उठाकर भगा सकते हैं, ऐसे फतवे तालिबान ने सार्वजनिक किए हैं। तालिबान पर बीते दो दशकों से कार्रवाई कर रही पश्‍चिमी सेना की सहायता करनेवाले स्थानीय और अफ़गान सैनिकों के घरों पर हमले करके लूटने के आदेश तालिबान ने जारी किए हैं।

तालिबान की इस निर्दयी कार्रवाई पर प्रत्युत्तर देने के लिए अफ़गान सेना के साथ अमरीका ने भी अफ़गानिस्तान में अपने हमले तीव्र किए हैं। कतार में स्थित अमरीका की ‘सेंट्रल कमांड़-सेंटकॉम’ के नेतृत्व में ‘बी-५२ बॉम्बर’ और ‘सी-१३० गनशिप’ बीते दो दिनों से अफ़गानिस्तान में आग उगल रहे हैं। अमरिकी बॉम्बर्स ने शनिवार की शाम को तकरीबन साड़े छह बजे जोवज़ान प्रांत में भीषण हमले किए। इस कार्रवाई में तालिबान को बड़ा नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। अमरिकी विमानों ने हेल्मंड़ की राजधानी लश्‍करगह में भी इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया है।

अफ़गान सेना ने कंदहार, फराह, नांगरहार प्रांतों में हवाई हमले किए। इन हवाई हमलों में ८५ से अधिक तालिबानी आतंकियों को मार गिराने का ऐलान अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने किया है। लश्‍कर में की गई कार्रवाई में मारे गए अल कायदा के तीन आतंकी पाकिस्तानी नागरिक होने का आरोप अफ़गान रक्षा मंत्रालय ने किया है। साथ ही गज़नी में कार्रवाई करके सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों को हिरासत में लिया है। तालिबान ने भी बीते चौबीस घंटों के दौरान कुंदूज़ और सार ए पुल प्रांतों की राजधानियों पर कब्ज़ा किया। साथ ही कंदहार हवाई अड्डे पर रॉकेट हमले किए।

अमरीका ने पहले ही अपने नागरिकों को अफ़गानिस्तान छोड़कर स्वदेश लौटने के आदेश दिए हैं। इस वजह से अमरीका जल्द ही अफ़गानिस्तान में हवाई मुहिम तीव्र करेगी, यह दावा हो रहा है। लेकिन, तालिबान पर अमरीका के हवाई हमले ३१ अगस्त तक जारी रहेंगे। क्योंकि, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के ऐलान के अनुसार ३१ अगस्त के बाद अमरीका अफ़गानिस्तान को पीठ दिखाएगी। इसके बाद अफ़गानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष गनी क्या करेंगे? इसके बाद तालिबान राजधानी काबुल समेत पूरे अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा करेगी, यह दावा पाकिस्तान के पूर्व राजनीतिक अधिकारी कर रहे हैं। लेकिन, अफ़गानिस्तान तालिबान के कब्ज़े में जाने से रोकने के लिए अमरीका के हवाई हमले जारी रहेंगे, इसके लिए किसी भी तरह की समय सीमा नहीं हो सकती, यह बात सामने आ रही है। इस वजह से अमरीका के तालिबान पर हमले बंद होंगे, यह पाकिस्तान और तालिबान का दिन में सपना देखना साबित होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.