लेबनान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में ४०० से अधिक लोग घायल

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबैरूत: लेबनीज जनता ने सरकार के विरोध में शुरू किए प्रदर्शन कुचलने के लिए पुलिस ने की कार्रवाई के दौरान ४०० से भी अधिक लोग घायल हुए है| इस दौरान लेबनीज पुलिस ने आंसूगैस और वॉटर कैनन का प्रयोग किया| ऐसे में कुछ जगहों पर क्रोधित हुए प्रदर्शनकारियों ने लेबनीज पुलिस पर हमलें करने की घटनाएं भी हुई है| ऐसे में प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए राष्ट्राध्यक्ष एऑन ने सेना को उतारा है|

पिछले कुछ दिनों से शांति के साथ हो रहे लेबनान के प्रदर्शनों में शनिवार की रात हिंसा शुरू हुई| राजधानी बैरूत में प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच जोरदार हाथापायी हुई| कुछ जगहों पर पुलिस ने शांति के साथ हो रहे प्रदर्शनों पर कार्रवाई करने से संघर्ष शुरू हुआ| इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आजगनी करने की बात भी स्पष्ट हुई है| इस हिंसा में प्रदर्शनकारी एवं पुलिस भी गंभीर तरिके से घायल हुए है और ३७७ लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है|

देश को आर्थिक संकट ने जखड रखा है और लेबनीज नेता इस ओर अनदेखा कर रहे है, यह आरोप प्रदर्शनकारी कर रहे है| शनिवार की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनों से पीछे नही हटेंगे और सरकार के विरोध में हो रहे यह प्रदर्शन अगले हफ्ते तक जारी रहेंगे, यह ऐलान भी प्रदर्शनकारियों के नेताओं ने किया है| इसके बाद राजधानी बैरूत में सुरक्षा व्यवस्था रखने के लिए राष्ट्राध्यक्ष एऑन ने सेना को तैनात रहने के आदेश जारी किए है|

लेबनीज सरकार की गलत आर्थिक नीति, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और देश के कारोबार में ईरान के बढ रहे हस्तक्षेप के विरोध में लेबनीज जनता ने अक्टुबर महीने से प्रदर्शन करना शुरू किया है| शुरू में छात्राओं तक सीमित रहे इन प्रदर्शनों में लेबनान के कामगार, शिक्षक, महीलाएं भी शामिल हुई| इस वजह से इन प्रदर्शनों का दायरा बढा है|

लेबनान की सत्ता संभाल रहे सभी नेता इस्तीफा दे और नए से चुनाव करें, यह मांग प्रदर्शनकारी कर रहे है| लेबनीज प्रधानमंत्री साद हरिरी ने इस्तीफा दिया है| पर, हिजबुल्लाह और उससे जुडे गुटों के नेता सरकार से बाहर निकलने के लिए तैयार नही है| इसी कारण लेबनान की समस्या और भी गंभीर होती दिख रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.