एक ही दिन में दुनियाभर में कोरोनावायरस से ३७०० मृत

वॉशिंग्टन, दि. ३१ (वृत्तसंस्था ) – दुनियाभर के १९९ देशों में फ़ैले कोरोनावायरस ने ३९ हज़ार से अधिक लोगों की जानें लीं होकर, गत चौबीस घंटों में यह मृतकों की संख्या ३,७३४ से बढ़ी है। दिनभर में इस संक्रमण के लगभग ६० हज़ार नये मरीज़ पाये गये हैं। इटली में इस संक्रमण से सर्वाधिक मौतें हुईं होकर, लगातार तीसरे दिन अमरीका के कोरोनाग्रस्त मरीज़ों में हज़ारों की संख्या से बढ़ोतरी हुई है।

जागतिक स्वास्थ्य संगठन और आन्तर्राष्ट्रीय संगठनों ने जारी की जानकारी के अनुसार, इटली में कोरोनावायरस से ११,५९१ मौतें हुईं हैं। पिछले चौबीस घंटों में इटली में ८१२ लोगों की जानें गयीं होकर, इनमें ग्यारह डॉक्टर्स का समावेश होने की जानकारी इटली की सरकार ने दी। पिछले महीनेभर में इटली में मरीज़ों की सेवा करते हुए ६६ डॉक्टरों ने अपने प्राण गँवाये हैं। सोमवार को इटली में चार हज़ार नये मरीज़ पाये गए होकर, इटली के कुल कोरोनाग्रस्तों की संख्या एक लाख से अधिक हुई है।

गत चौबीस घंटों में स्पेन में ८४९ लोगों की मौत हुई होकर, इस देश में कुल ८,१८९ लोग जान गँवा चुके हैं। स्पेन के माद्रिद शहर में सर्वाधिक ३,६०९ मृतकों का समावेश है। स्पेन की सरकार ने दी जानकारी के अनुसार, एक दिन में ९,२२२ नये मरीज़ पाये गये हैं। जल्द ही प्रति दिन ५० हज़ार लोगों की जाँच की जायेगी, ऐसा स्पेन की सरकार ने कहा है। फिलहाल स्पेन में प्रतिदिन २० हज़ार लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाता है। इसके लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ स्पेन को वैद्यकीय सहायता की आपूर्ति करनेवाला है।

फ्रान्स में गत चौबीस घंटों में छ: सौ से भी अधिक लोगों की जाने गयीं और चार हज़ार नये मरीज़ दर्ज़ किये गए। फ्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष इमॅन्युअल मॅक्रॉन ने मास्क और व्हेन्टिलेटर्स बनाने के लिए चार अरब युरो की घोषणा की है। पिछले चौबीस घंटों में ब्रिटन में लगभग दो सौ मरीजों की मृत्यु हुई होकर, ढ़ाई हज़ार नये मरीज़ दर्ज़ हुए। युरोप के अन्य देशों की तरह ब्रिटन में भी कोरोनाग्रस्तों को रखने के लिए अस्पताल कम पड़ रहे होकर, शॉपिंग सेंटर्स में अस्थायी रूप में अस्पताल बनाये जा रहे हैं।

पिछले चौबीस घंटों में अमरीका में इस संक्रमण से ६८७ लोग मारे गये होकर, इस देश में कुल ३१७७ लोगों की जानें गयीं हैं। वहीं, एक दिन में ही अमरीका में २२ हज़ार से अधिक नये मरीज़ दर्ज़ हो गये। अमरीका प्रतिदिन एक लाख लोगों की जाँच कर रही होने के कारण कोरोनग्रस्तों की संख्या बढ़ रही है, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने इससे पहले ही घोषित किया था। अमरीका में १,६४,६६५ लोगों को इस संक्रमण की बाधा हुई होकर, उनमें न्यूयॉर्क के ७५ हज़ार लोगों का समावेश है। वहीं, न्यूयॉर्क पुलीस के ११९३ लोगों को इस संक्रमण से बाधा हुई होने की बात सामने आयी है।