असम में २.२५ लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

assam-floodगुवाहाटी – बीते कुछ दिनों से असम में हो रही मुसलाधार बारिश की वजह से ब्रह्मपुत्रा नदी उफान पर है। असम के ९ ज़िलों में २.२५ लाख लोग बाढ़ से प्रभवित हैं। रविवार के दिन बाढ़ के कारण एक नागरिक की मृत्यु हुई। इस वर्ष तीसरी बार असम बाढ़ से प्रभावित हुआ है और ११८ लोगों की मौत हुई है।

बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण ब्रह्मपुत्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। असम के ९ ज़िलों के कुल २१९ गांव अब तक बाढ़ से प्रभावित हैं और इन गांवों के लोगों को बाढ़ ने सबसे अधिक नुकसान पहुँचाया है। नौगाव ज़िले में बाढ़ ने सबसे अधिक कोहराम मचाया है और इस ज़िले के १.२५ लाख लोग बाढ़ से विस्थापित हुए हैं। नौगाव समेत मोरीगांव के ३२,७०० ढ़ेमाजी ज़िले के १७ हज़ार और दिब्रुगड़ में ११ हज़ार और तीनसुकिया ज़िले के ९,३०० नागरिक बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से ९,९४८ हेक्टर क्षेत्र के खेत पानी में डूबे होने की जानकारी असम के ‘एएसडीएमए’ विभाग ने साझा की।

assam-floodबोरपणी एवं अन्य नदियों से बनी बाढ़ की स्थिति की वजह से नौगाव ज़िले की स्थिति काफी खराब है। वहां के कई बांध, रास्ते बह गए हैं और नागरिकों के घरों में पानी घुसने से उन्हें सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित होना पड़ रहा है। जोरहट ज़िले के नेमाटीघ और सोनीतपुर के साथ तेजपुर में ब्रह्मपुत्रा नदी खतरे के निषान से ऊपर बहने लगी है। जिया भराली नदी ने सोनीतपुर ज़िले के एनटी रोड़ क्रॉसिंग के क्षेत्र में खतरे की रेखा लांघ दी है और कोपली नदी नागाव ज़िले के धरमतूल और कामपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे सभी प्रणालियों को सतर्कता का इशारा दिया गया है।

assam-floodनागरिकों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित करने के लिए एवं अन्य राहत सामग्री पहुँचाने के लिए, बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहतकार्य के लिए मुहिम शुरू की गई है। लेकिन, नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से राहत कार्य में बाधाएं आ रही हैं। बाढ़ से विस्थापित हुए नागरिकों के लिए राज्य में ४३ राहत शिविर भी शुरू किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.