देश में एक ही दिन में कोरोना से १९५ मृत और ३९०० नये मरीज़ – मरीज़ों की संख्या ४६,४३३ पर पहुँची

नई दिल्ली – देश में कोरोना ने एक ही दिन में १९५ लोगों की जान ली है। साथ ही ३,९०० नये मरीज़ देशभर में पाये गए हैं। चौबीस घंटों में मृतकों और मरीज़ों की संख्या में हुई इस बढ़ोतरी ने हालात चिंताजनक बन रहे हैं। देशभर में कोरोनावायरस की जाँच की संख्या बढ़ायी गयी होकर, इस कारण पिछले चार दिनों से नये मरीज़ पाये जाने का प्रमाण भी बढ़ गया है। पिछले हफ़्ते भर में, एक ही दिन में कोरोना के सर्वाधिक मरीज़ पाये जाने के मामले में पहले के तीन उच्चांक ख़ारिज़ हुए हैं। इससे पहले रविवार को चौबीस घंटों में २,६६७ मरीज़ पाये गए थे; वहीं, शनिवार को २,५६७ नये मरीज़ दर्ज़ हुए थे।

देश में कोरोनावायरस के संक्रमण से मरे हुए लोगों की संख्या १,५६८ तक पहुँच चुकी है। वहीं, अब तक पाये गए कुल मरीज़ों की संख्या ४६,४३३ पर गयी है। चौबीस घंटों में इस महामारी ने १९५ लोगों की जान ली है। महाराष्ट्र में ३५ लोगों ने दम तोड़ा है और ७७१ नये मरीज़ पाये गए। इनमें से सर्वाधिक नये मरीज़ मुंबई में पाये गए हैं। मुंबई में इस संक्रमण ने १८ लोगों की जान ली होकर, ५१० नये मरीज़ दर्ज़ हुए। राज्य में अब तक इस महामारी से ५८३ लोग मारे गए होकर, इनमें से ३६१ लोग मुंबई से थे। इसके साथ, राज्य के कुल मरीज़ों की संख्या बढ़कर १४,५४१ हुई है। मुंबई में ही ९,१२३ मरीज़ पाये गए हैं। मुंबई में संक्रमण की बढ़ती मात्रा देखकर मुंबई पुलीस ने शहर में १४४ कलम लागू करके जमावबंदी की है। इसके अनुसार, शहर में चार से अधिक लोगों को एकत्रित आने में मनाही है। साथ ही, शाम ८ से सुबह ७ तक, वैद्यकीय कारण छोड़कर अनावश्यक कारणों के लिए घूमने-फिरने पर पाबंदी लगायी गयी है। वैसे ही, कोरोना मरीज़ पाये जाने के कारण प्रतिबंधित किये हुए इलाक़ों में अब अधिक सख़्ती से नियमों पर अमल किया जानेवाला है।

महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक नये मरीज़ तमिलनाडू में पाये गए। इस संक्रमण के ५२७ नये मरीज़ पाये जाने के कारण इस राज्य में कुल मरीज़ों की संख्या ३,५५० पर पहुँच चुकी है। गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल इन राज्यों में भी एक दिन में सर्वाधिक मरीज़ पाये जाने का रेकॉर्ड हुआ है। गुजरात में ३७६ नये मरीज़ पाये गए होकर, इस राज्य में मरीज़ों की संख्या छ: हज़ार के पास पहुँच चुकी है। पश्चिम बंगाल में ३९६ नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। दिल्ली में अब तक ४,८५८, राजस्थान में ३,०६१, मध्यप्रदेश में २,९६१, उत्तरप्रदेश में २,७६६ मरीज़ दर्ज़ हुए हैं।

इसी बीच, परीक्षणों की संख्या में हुई बढ़ोतरी के साथ साथ, कुछ राज्यों ने मरीज़ों की और मृतकों की संख्या का रेकॉर्ड देर से दिया होने के कारण एक दिन में इतनी बढ़ोतरी दिखायी दी है, ऐसा केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने स्पष्ट किया। पश्चिम बंगाल सरकार ने तीन दिन मृतकों की संख्या घोषित नहीं की थी। वह जानकारी सोमवार को एकत्रित घोषित की। इसके अनुसार पश्चिम बंगाल में ९८ लोगों ने दम तोड़ा होने की जानकारी सामने आयी है। इस पार्श्वभूमि पर अग्रवाल बात कर रहे थे। उसी प्रकार, देश में १२,७२७ मरीज़ ठीक हुए होकर, कोरोना के मरीज़ ठीक होने का दर २७.३७ प्रतिशत पर पहुँच गया है, ऐसी जानकारी भी अग्रवाल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.