अफ़गानिस्तान में हुए आतंकी हमले में १८ लोगों की मौत

AFGHANISTANकाबुल – शनिवार के दिन अफ़गानिस्तान में हुए दो आतंकी हमलों में कुल १८ लोग मारे गए हैं। इन हमलों की जिम्मेदारी का स्वीकार अभी किसी भी संगठन ने नहीं किया है। लेकिन, इन हमलों में तालिबान का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। दो दिन पहले ही अफ़गानिस्तान के राष्ट्राध्यक्ष अश्रफ गनी ने तालिबान के साथ चर्चा करने की तैयारी दिखाई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद अफ़गानिस्तान में हमलों का सत्र शुरू हुआ।

शुक्रवार की रात आतंकियों ने अफ़गानिस्तान के घोर प्रांत में स्थित पुलिस चेक पॉर्इंट पर हमला किया। इस हमले में दस पुलिसकर्मी मारे गए और एक घायल हुआ है। इस हमले में अपना हाथ ना होने की बात तालिबान ने कही हैं। लेकिन, यह हमला तालिबान ने ही किया है, ऐसा दावा स्थानिकों ने किया है। इसके कुछ ही घंटे बाद, अफ़गानिस्तान के खोस्त प्रांत में अज्ञात बंदूकधारी हमलावरों ने एक पूर्व सैनिक को लक्ष्य किया। इस हमले में आठ लोग मारे गए। इस हमले के एक दिन पहले ही अफ़गानिस्तान के एक प्रार्थनास्थल के बाहर बम विस्फ़ोट हुआ था। उसमें चार लोगों की मृत्यु हुई थी। तालिबान ने इस हमले का निषेध किया था। इसी बीच, पिछले दो हफ़्तों में तालिबान ने अफ़गानिस्तान में किए हमलों में ८९ लोग मारे गए हैं और १५० से अधिक घायल होने की जानकारी ‘नैशनल सिक्युरिटी कौन्सिल’ ने साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.