महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के १५,८१७ नए मामले

– मुंबई में आंशिक ‘लॉकडाउन’ के संकेत

– नागपुर के बाद परभणी, अकोला में ‘लॉकडाउन’ और जलगांव में ‘जनता कर्फ्यु’

नवी दिल्ली/मुंबई – महाराष्ट्र में शुक्रवार के दिन कोरोना के १५,८१७ नए मामले दर्ज़ हुए और ५६ संक्रमित मृत हुए। पुणे क्षेत्र में सबसे अधिक ३,५८० नए मामले पाए गए हैं। मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में १,६४७ नए संक्रमित पाए गए है। इस पृष्ठभूमि पर राज्य के कुछ जिलों और महापालिका क्षत्रों में कर्फ्यु एवं लॉकडाउन का निर्णय किया गया है। मुंबई में आंशिक ‘लॉकडाउन’ के संकेत दिए गए हैं और लोकल सेवा बंद करने का निर्णय भी हो सकता है, यह बयान मुंबई के मेयर ने किया है। इसके अलावा परभणी, अकोला में सोमवार तक ‘लॉकडाउन’ रहेगा और जलगांव में शुक्रवार से तीन दिन ‘जनता कर्फ्यु’ शुरू किया गया है।

महाराष्ट्र में बीते २४ घंटों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अधिक बढ़ोतरी हुई। एक दिन के दौरान राज्य में कोरोना के १५,८१७ नए मामले दर्ज़ हुए। गुरूवार के दिन राज्य में १४,३१७ नए मामले पाए गए थे। गुरूवार की तुलना में शुक्रवार के दिन कोरोना के नए मामलों की संख्या में डेढ़ हज़ार की बढ़ोतरी देखी गई। ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण-ड़ोंबिवली, उल्हासनगर, भीवंड़ी-निज़ामपुर, मीरा-भार्इंदर, पालघर, वसई-विरार, रायगड़, पनवेल के समावेश वाले ठाणे क्षेत्र में कोरोना के कुल ३,१३७ नए मामले दर्ज़ हुए। नाशिक, धुलिया, मालेगांव, अहमदनगर, जलगांव, नंदुरबार के समावेश वाले नाशिक क्षेत्र में २,९०७ नए कोरोना संक्रमित सामने आए।

पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, सोलापुर, सातारा के समावेश वाले पुणे क्षेत्र में ३,५८० संक्रमण के मामले दर्ज़ हुए। नागपुर, वर्धा, भंड़ारा, गोंदिया, चंत्रपुर, गड़चिरोली के समावेश वाले नागपुर क्षेत्र में आज कोरोना के २,५४९ संक्रमित पाए गए। अकोला, अमरावती, यवतमाल, बुलढ़ाना, वाशिम के अकोला क्षेत्र में १,८०९ मामले सामने आए। कोल्हापुर, सांगली, मिरज, सिंधूदुर्ग, रत्नागिरी के समावेश वाले कोल्हापुर क्षेत्र में आज कम से कम ११५ नए कोरोना संक्रमित पाए गए।

राज्य में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के साथ ही ‘लॉकडाउन’ लगने का ड़र बढ़ रहा है। गुरूवार के दिन मुख्यमंत्री ने यही संकेत दिए थे। नागपुर प्रशासन ने एक हफ्ते के लिए ‘लॉकडाउन’ का ऐलान किया था। इसके बाद अकोला, परभणी में वीकेन्ड लॉकडाउन का ऐलान किया गया। सोमवार सुबह तक यह लॉकडाउन जारी रहेगा। इसके अलावा जलगांव में शुक्रवार के दिन सख्त ‘जनता कर्फ्यु’ का पालन किया गया। यह ‘जनता कर्फ्यु’ सोमवार तक जारी रहेगा।

मुंबई में आंशिक ‘लॉकडाउन’ लगाने के संकेत मेयर ने दिए हैं। भीड़ कम करने के लिए बाज़ार और लोकल ट्रेन पर प्रतिबंध लगाने होंगे। लेकिन, इसका अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री करेंगे, ऐसा मेयर ने कहा है। मुंबई में पाए जा रहे कोरोना संक्रमितों में से ९० फीसदी संक्रमित इमारतों के और शेष १० फीसदी संक्रमित झुग्गियों के निवासी हैं। इस वजह से पालिका प्रशासन ने निवासी इमारतियों को नियमों का पालन करने की सूचना दी है। ९ मार्च को प्राप्त आँकड़ों के अनुसार शहर में २२९ इमारतों को सील किया गया हैं। इसके अलावा अलग अलग बिल्ड़िंगों के २,७६२ मंजिलों को सील किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.