बीएसएफ की गोलीबारी में पाकिस्तानी रेंजर्स के १५ जवानों का ख़ात्मा बीएसए की गोलीबारी में पाकिस्तानी रेंजर्स के १५ जवानों का ख़ात्मा

जम्मू, दि. २८ (पीटीआय)- जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा के साथ, आंतर्राष्ट्रीय सीमारेखा पर भी गोलीबारी और मॉर्टर्स के हमलें करनेवाले पाकिस्तान को भारत के ‘बीएसएफ’ ने झटका दिया| ‘बीएसएफ’ के क़रारे जबाब में ‘पाकिस्तानी रेंजर्स’ के लगभग १५ जवान मारे गये हैं| इस मुठभेड़ में ‘बीएसएफ’ के दो जवान शहीद हुए होकर, दो लोगों को जान गँवानी पड़ी है| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंग ने, पाकिस्तान द्वारा किया जानेवाला आतंकवाद का इस्तेमाल यह क़ायरता है, ऐसी आलोचना की| वीरों से कभी भी आतंकी कारनामें नहीं किये जाते, ऐसे राजनाथ सिंग ने कहा है|

बीएसएफ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के बाद, पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा और सीमारेखा पर के हमले बढ़ गये हैं| लगभग ५५ बार पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी और मॉटर्स का हमला करते हुए भारत को उक़साया| पिछले सप्ताह से, भारत के ‘बीएसएफ’ और ‘पाकिस्तानी रेंजर्स’ में जंग ही शुरू है, यह सामने आ रहा है| जम्मू-कश्मीर के कथुआ, पुंछ, राजौरी, आर. एस पुरा, सुंदरबानी, पालनवाला, नौशेरा और जम्मू में तुफानी गोलीबारी करते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स ने मॉर्टर्स का भी हमला किया| इस गोलीबारी में ‘बीएसएफ’ के दो जवान शहीद हुए हैं| दो लोगों की जानें गयीं और दो लोग घायल हुए हैं| पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा ८२ एमएम और १२० एमएम मॉटर्स का हमला किया जाते हुए, ऑटोमॅटिक मशिनगन्स का भी गोलीबारी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है| इस कारण ‘पाकिस्तानी रेंजर्स’ इस अर्धसैनिक दल को पाकिस्तान की सेना गोलीबारी के लिए मदद कर रही है, यह स्पष्ट होता है, ऐसा दावा ‘बीएसएफ’ के अतिरिक्त महासंचालक अरुण कुमार ने किया|

लेकिन ‘बीएसएफ’ जवान इस पाकिस्तानी रेंजर्स के और सेना के हमले को मुहँतोड जवाब दे रहे हैं| इस मुठभेड़ में पाकिस्तानी रेंजर्स के करीबन १५ जवानों को ‘बीएसएफ’ ने मार दिया| इतना ही नहीं, बल्कि रेंजर्स की तीन चौकियाँ नष्ट करते हुए, ‘बीएसएफ’ ने अन्य चौकियों का बडा नुकसान किया होने की जानकारी अरुण कुमार ने दी| पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए ‘बीएसएफ’ के जवान जिंतेद्र कुमार को श्रद्धांजली अर्पण करते समय अरुण कुमार ने यह जानकारी दी| ‘बीएसएफ’ के महासंचालक ‘के. के शर्मा’ ने, पाकिस्तानी सेना नागरी इलाके को लक्ष्य बना रही है, यह आरोप किया| लेकिन बीएसएफ गोलीबारी करते समय केवल पाकिस्तानी रेंजर्स और सेना को लक्ष्य बनाती है| नागरी इलाके को लक्ष्य बनाना, यह हमारा ध्येय नही है, यह शर्मा ने स्पष्ट किया|

पाकिस्तानी रेंजर्स और सेना की गोलीबारी के पीछे, आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैंठ करने के लिए सहायता करने का कारस्तान है, ऐसा दिखाई देता है| भारत की खुफ़िया एजन्सी ने यह जानकारी दी| हर साल हिमवृष्टि (बरफ़बारी) शुरू होने से पहले, जम्मू-कश्मीर में जितने हो सके, उतने आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश पाकिस्तान द्वारा की जाती है| उन्हें घुसपैंठ के लिए मदद मिलें, इसी कारण गोलीबारी की तीव्रता बढा दी जाती है| लेकिन पाकिस्तान द्वारा किया जानेवाला यह आतंकवाद का इस्तेमाल यानी कायरता है, यह छुपी जंग है, ऐसा आरोप केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंग ने किया|

वीर और हिम्मतवान् कभी भी आतंकवाद का इस्तेमाल नहीं करते, ऐसा कहकर राजनाथ सिंग ने पाकिस्तान को चेतावनी दी| साथ ही, पाकिस्तान की गोलीबारी का भारतीय जवान मुँहतोड जवाब दे रहे है, यह राजनाथ सिंग ने कहा| ‘इंडो तिबेटन बॉर्डर पुलीस’ (आयटीबीपी) इस अर्धसैनिक दल को ५५ साल पुरे हुए हैं| इस वक्त आयोजित समारोह के दौरान गृहमंत्री बात कर रहे थे| ‘हिम्मत है, तो पाकिस्तान भारत का खुलेआम सामना करें’ यह चुनौती राजनाथ सिंग ने दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.