‘वुहान कोरोनाव्हायरस’ जापान में क्रूज जहाज पर फंसे १६० भारतीयों की भारत के पास बचाव के लिए अपील

नई दिल्ली – ‘वुहान कोरोनाव्हायरस’ फैलने के डर से जापानी बंदरगाह पर अलग रखे ‘डायमंड प्रिंसेस’ क्रूज जहाज पर १६० भारतीय फंसते हुए उन्हें वहां से बचाया जाए, ऐसी अपील इन भारतीयों ने सरकार के पास की हैं। इस क्रूज जहाज पर विषाणु फैल रहा हैं। अभी तक ६४ लोगों को बाधा होने की जानकारी का खुलासा हुआ हैं। सौभाग्य से विषाणु का संक्रमण हुए लोगों में एक भी भारतीय नहीं हैं। परंतु इस जहाज पर फंसे विभिन्न देशों के यात्रियों को ‘वुहान कोरोनाव्हायरस’ की बाधा होने का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। भारत सरकार का इस परिस्थिति की और ध्यान होने का विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा हैं।

‘प्रिंसेस क्रूज’ इस कंपनी का आलीशान यात्री जहाज वर्तमान में जापान के बंदरगाह पर अलग रखा गया हैं। इस जहाज पर चीन से आए कुछ यात्री मौजूद थे। ४ फरवरी को जहाज जापान के बंदरगाह पर रुकने पर १० लोगों को ‘वुहान कोरोनाव्हायरस’ की बाधा होने का ध्यान में आया था। तब से यह जहाज बंदरगाह में ही अलग रखा गया हैं। जहाज पर होने वाले ३७०० यात्रियों को जापानी बंदरगाह पर उतरने की अनुमति नहीं दी गई हैं। इस कारण ये सभी यात्री इस जहाज पर ही फंसने से ‘वुहान कोरोनाव्हायरस’ से बाधित हुए यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं।

६ फरवरी को इस क्रज जहाज पर होने वाले २१ लोगों को विषाणु का संक्रमण होने का परीक्षण में स्पष्ट हुआ था। तो दूसरे ही दिन और ४१ लोग इससे बाधित होने का ध्यान में आया था। तो शनिवार को और तीन लोगों को विषाणु का संक्रमण होने का स्पष्ट हुआ हैं। इस कारण जहाज पर ‘वुहान कोरोनाव्हायरस’ का संक्रमण हुए यात्रियों की संख्या ६४ के ऊपर पहुंच चुकी हैं।

विषाणु का संक्रमण हुए यात्रियों को जहाज पर ही अलग से रखने पर भी, अन्य यात्रियों में डर का वातावरण हैं। जहाज पर १३२ भारतीय कर्मचारियों के साथ कुल मिलाकर १६० लोग भारतीय होने का सामने आया हैं।

इन भारतीय कर्मचारियों और यात्रियों ने भारत सरकार के पास उन्हें बचाया जाए, ऐसा आवाहन किया हैं। भारत सरकार कम से कम उन्हें वहां से बाहर निकालें इतनी ही न्यूनतम अपेक्षा होने का इन भारतीयों का कहना हैं। जहाज पर जितने दिन रहेंगे उतना ही इस विषाणु का संक्रमण होने का खतरा अधिक हैं। इस कारण किसी भी परिस्थिति में हमें यहां से छुड़ाए, ऐसी मांग जहाज पर होने वाले भारतीयों ने की हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए, घरवालों को फोन करते हुए इन भारतीयों ने यह अपील किया हैं। साथ ही इन भारतीयों के परिवारों से भी उन्हें वहां से बचाने का आव्हान सरकार को किया गया हैं।

विदेश मंत्रालय ने इसे ध्यान में लिया हैं। जापान में ‘वुहान कोरोनाव्हायरस’ के कारण अलग रखे गए क्रूस में भारतीय कर्मचारी और यात्री हैं। टोकियो के दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षण में बाधित हुए लोगों में अभी तक एक भी भारतीय नहीं हैं। हम इस परिस्थिति की ओर कड़ी नजर रखे हुए हैं, ऐसा विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.