अफ़गानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए १२ अरब डॉलर्स की सशर्त सहायता

जिनेवा – अफ़गानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए जिनेवा में आयोजित की हुई बैठक में, अफ़गानिस्तान की बुनियादी सुविधाओं समेत अन्य प्रकल्पों के लिए आन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर १२ अरब डॉलर्स की सहायता घोषित की गई है। लेकिन, इसके लिए अफ़गानिस्तान को कुछ शर्तों का पालन करना होगा, ऐसा इस सहायता का ऐलान करनेवालें देशों ने जताया है।

afghan-donors-pledgeकतार में अफ़गान सरकार और तालिबान के प्रतिनिधि शांतिवार्ता कर रहे हैं। अफ़गान सरकार ने इस शांतिवार्ता को लेकर आशावादी होने की बात कही है। इस शांतिवार्ता की वजह से अफ़गानिस्तान में जारी आतंकी हमलें कम होंगे, यह दावा अफ़गान सरकार कर रही है। ऐसें में जिनेवा में हुई बैठक में, भारत के साथ विश्‍व के प्रमुख देश और आन्तर्राष्ट्रीय संगठनों ने अफ़गानिस्तान के लिए करीबन १२ अरब डॉलर्स की सहायता घोषित की है। सन २०१६ की तुलना में अफ़गानिस्तान को इस बार प्राप्त हुई आर्थिक सहायता में गिरावट होने की जानकारी सामने आ रही है। इस पृष्ठभूमि पर, जिनेवा में हुई बैठक में अफ़गानिस्तान के लिए घोषित की गई इस आर्थिक सहायता की अहमियत बनी है। इसमें अमरीका ने ६० करोड़ डॉलर्स का योगदान घोषित किया है। इसके साथ ही, जर्मनी ने ५१ करोड़ डॉलर्स, ब्रिटेन ने २३ करोड़ डॉलर्स, कनाड़ा ने २० करोड़ डॉलर्स, फ्रान्स ने १० करोड़ डॉलर्स और भारत ने ८ करोड़ डॉलर्स प्रदान करने का ऐलान किया है।

इनमें से अधिकांश देशों ने अफ़गानिस्तान को सशर्त सहायता प्रदान करने का बयान किया है। अफ़गानिस्तान में मानव अधिकारों का सम्मान और तालिबान के साथ जारी शांतिवार्ता की प्रगति का जायज़ा लेकर यह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ऐसा कुछ देशों ने जताया है। वहीं, भारत ने घोषित की हुई आर्थिक सहायता के लिए अफ़गानिस्तान की सरकार ने शुक्रिया अदा किया है।

इसी बीच, कतार में चर्चा जारी होते हुए अफ़गानिस्तान के बामियान शहर में मंगलवार देर रात हुए दोहरे बम विस्फोटों में १३ लोगों की मौत हुई है और इस हमले के लिए ‘आयएस’ ज़िम्मेदार होने की कड़ी संभावना व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.